Menu
blogid : 928 postid : 45

BEBAS HINDU…..YA…SATTA KE LOBHI HIND??

THINK HATKE....!
THINK HATKE....!
  • 34 Posts
  • 56 Comments

हाल ही में रूस द्वारा श्रीमद भगवद गीता पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है| इस सन्दर्भ में एक नई रचना कुछ मुक्तकों द्वारा….. आप सभी के स्नेह एवं आशीष को आतुर…

आज कृष्ण पूछ रहे अर्जुन से एक सवाल देश में
भगवत गीता पर कैसा मचा हुआ बवाल विदेश में
हिन्दुस्तानी संस्कृति, सभ्यता पर प्रतिबंध लगने लगा
किन्तु सत्ता लोभियों के रक्त में नहीं कोई उबाल देश में |

चुप्पी क्यों साधे है हिन्दू, अपने विशाल देश में
कोई दूसरा धर्म होता तो आ जाता महाकाल देश में
रणभूमि में कर्म की रीत को पढ़ाने वाले पाठ का
अपमान हो रहा, आदर्श और शिष्टाचार से कंगाल देश में |

राम, कृष्ण की भूमि पर हो रहे अजब कमाल देश में
सिंहों का वंश ओढ़े हुआ गीदड़ की खाल देश में
आज गीता पर प्रतिबंध, कल रामायण पर लगेगा
हिन्दू संस्कृति को नष्ट करने की है ये चाल विदेश में |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh